दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर रॉन्ग साइड से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने एक टैंकर को टक्कर मार दी, जिससे टैंकर पलट गया। टैंकर में हाइड्रोजन पेरोक्साइड नामक केमिकल भरा हुआ था, जिसके कारण केमिकल का रिसाव शुरू हो गया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया। घटना शाहपुरा-बाड़ी के पास बुधवार रात करीब 9:15 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुरा पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने केमिकल को हटाने का काम शुरू कर दिया है। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद यातायात को आंशिक रूप से चालू करवाया गया।
अब देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS…
खबर को अपडेट किया जा रहा है…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.