Rajasthan IAS Promotion List : भजनलाल शर्मा सरकार ने 124 ऑल इंडिया सर्विस अधिकारियों को पदोन्नति दी, जिसमें 61 IAS, 40 IPS और 23 IFS शामिल हैं, जिससे प्रशासनिक ढांचा मजबूत हुआ है. इस पदोन्नति सूची में सबसे अधिक संख्या भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी IAS अधिकारियों की है. सरकार ने कुल 61 IAS अधिकारियों को विभिन्न उच्च वेतनमानों में पदोन्नति दी है.
इस पदोन्नति सूची में सबसे अधिक संख्या भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी IAS अधिकारियों की है. सरकार ने कुल 61 IAS अधिकारियों को विभिन्न उच्च वेतनमानों में पदोन्नति दी है. इनमें वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल, चयन वेतनमान और उससे ऊपर की श्रेणियों में उन्नयन का लाभ मिला है. इसके अलावा कानून व्यवस्था की रीढ़ मानी जाने वाली भारतीय पुलिस सेवा के 40 IPS अधिकारियों को भी सेवाकाल और योग्यता के आधार पर प्रमोशन दिया गया है. वहीं भारतीय वन सेवा के 23 IFS अधिकारियों को भी उच्च वेतन शृंखलाओं में पदोन्नत किया गया है.
लंबे समय से अटकी प्रक्रिया को मिली मंजूरी
बताया जा रहा है कि इन पदोन्नतियों की प्रक्रिया लंबे समय से विभिन्न कारणों से अटकी हुई थी. कई अधिकारी वर्षों से उच्च वेतनमान और पद की प्रतीक्षा कर रहे थे. भजनलाल सरकार ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक मामलों में तेजी दिखाते हुए इस लंबित प्रक्रिया को प्राथमिकता पर लिया. सभी औपचारिकताओं को पूरा कर पदोन्नति आदेश जारी किए गए. इससे अधिकारियों में सरकार के प्रति सकारात्मक संदेश गया है और यह संकेत भी मिला है कि अनुभव और वरिष्ठता को उचित सम्मान दिया जाएगा.
प्रशासनिक ढांचे को मिलेगी मजबूती
पदोन्नति पाए अधिकारियों को अब उच्च स्तर की जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिलेगा. इससे प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं में उनके लंबे अनुभव का बेहतर उपयोग हो सकेगा. वरिष्ठ अधिकारियों की निर्णय लेने की क्षमता और फील्ड का अनुभव शासन प्रशासन के कामकाज को और प्रभावी बनाने में सहायक होगा. खासतौर पर IAS और IPS अधिकारियों की पदोन्नति से नीति निर्माण, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है.
अफसरशाही में नई ऊर्जा की उम्मीद
सरकार के इस फैसले को अफसरशाही में नई ऊर्जा भरने वाला माना जा रहा है. पदोन्नति मिलने से अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा और उनकी कार्यक्षमता में भी इजाफा होगा. प्रशासनिक हलकों में यह भी चर्चा है कि नये साल से पहले लिया गया यह फैसला सरकार और ब्यूरोक्रेसी के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में मदद करेगा. कुल मिलाकर भजनलाल शर्मा सरकार का यह बड़ा प्रशासनिक निर्णय न केवल अधिकारियों के लिए राहत लेकर आया है, बल्कि राज्य के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है.
About the Author

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.