इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई डॉ.जयदीप राठी की हत्या और शव को ठिकाने लगाने की पुलिस की तफ्तीश धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। पूछताछ में आरोपी जस्सी ने बताया कि 2600 वर्ग गज की जमीन पर समझौते की बात करते समय बहस होने लगी। इसी दौरान पीछे की सीट पर बैठे दूसरे आरोपी जलजीत उर्फ भोला ने देशी पिस्तौल से जयदीप को गोली मारी थी।
कार में जयदीप को मारी थी गोली
कार में जयदीप की मौत हो गई थी। वहीं, पुलिस कुरुक्षेत्र की नरवाना नहर में उनके शव के अवशेष की तलाश कर रहे हैं। करीब दो किमी तक नहर में अवशेषों की तलाश की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। गुरुवार को भी शव की तलाश की गई। वहीं, पुलिस आरोपी जलजीत उर्फ भोला की तलाश कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.