शिरोमणि अकाली दल (शिअद) 18 मार्च को लुधियाना जिले के जगराओं की दाना मंडी में एक विशाल रैली आयोजित करने जा रहा है। इस रैली में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मुख्य वक्ता होंगे। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और इसे विरोधियों के लिए एक सीधी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। कोर कमेटी सदस्य और हलका इंचार्ज एस.आर. कलेर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह “आर-पार की लड़ाई” का समय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को पंजाब की मौजूदा स्थिति और वर्तमान सरकार द्वारा जनता को कथित रूप से गुमराह करने के बारे में बताने का आह्वान किया।
1 मार्च से डोर-टू-डोर अभियान कलेर ने घोषणा की कि 1 मार्च से हलके के हर गांव में डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा, जिसका समापन 18 मार्च की रैली में होगा। बैठक में नेताओं ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप’ ने झूठे वादों और खोखले दावों के दम पर सत्ता हासिल की, लेकिन पिछले चार सालों में प्रदेश की कानून-व्यवस्था और विकास पटरी से उतर गया है। 18 मार्च की रैली जन आक्रोश का बनेगी मंच नेताओं ने कहा कि जनता अब जवाब मांग रही है और 18 मार्च की रैली जन आक्रोश का एक बड़ा मंच बनेगी। एस.आर. कलेर ने जोर देकर कहा कि यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि “जन-हुक्म” का ऐलान होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोर्चों पर डटकर खड़े होने और पंजाब की राजनीति में एक नई दिशा तय करने का आह्वान किया।टट पंजाब सरकार पर साधा निशाना कलेर ने दावा किया कि जगराओं से उठने वाली यह आवाज पूरे पंजाब में गूंजेगी और सत्ता के गलियारों तक सीधा संदेश पहुंचाएगी। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि 18 मार्च की यह रैली पंजाब की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगी। भारी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद बैठक में दविंदरजीत सिंह सिद्धू, परमिंदर सिंह चीमा, शिवराज सिंह, रणधीर सिंह चकर, कुलदीप सिंह गिद्दड़विड्डी, चरणजीत सिंह, रेशम सिंह मानूके, सुखदेव सिंह जग्गा काउंके, भिंदा सिविया, जट्ट ग्रेवाल, संदीप सिंह मल्ला, वरिंदरपाल सिंह पाली सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.