पंजाब के लुधियाना जिले की जगराओं में ब्लॉक समिति चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गई है। सोमवार को अचानक स्थगित हुई चुनावी बैठक के बाद प्रशासन ने मंगलवार को नई तारीख की घोषणा की गई है। अब यह चुनाव 5 मार्च (गुरुवार) को होली की छुट्टी के अगले दिन बीडीपीओ कार्यालय, तहसील रोड में होंगा करीब ढाई महीने पहले ब्लॉक समिति चुनाव हुआ था। सोमवार को चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव के लिए बैठक बुलाई गई थी। हालांकि, बैठक शुरू होने से ठीक पहले बीडीपीओ द्वारा नोटिस लगाकर चुनाव स्थगित कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने बीडीपीओ कार्यालय में हंगामा किया। बैठक स्थगन प्रशासन के तर्क पर सवाल कांग्रेस ने अपने सदस्यों को मीडिया के सामने पेश किया कांग्रेस जिला प्रधान मेजर सिंह मुल्लांपुर की अगुवाई में पार्टी ने दावा किया कि 5 निर्दलीय के साथ उनके पास 13 सदस्यों का स्पष्ट बहुमत है। इन 13 सदस्यों को पत्रकारों के सामने पेश कर चेयरमैन पद पर अपनी जीत तय बताई थी। शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज एवं पूर्व विधायक एसआर कलेर और पूर्व विधायक जगतार सिंह हिस्सोवाल भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति पर कड़ा रुख अपनाया। सचिव पर कार्रवाई की मांग
कांग्रेस और अकाली नेताओं ने संबंधित सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधायक सरबजीत कौर मानूके ने एसडीएम जगराओं को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। लंबे विवाद के बाद बैठक औपचारिक रूप से समाप्त कर दी गई।
नई तारीख और नई प्रक्रिया
मंगलवार को प्रशासन ने नअगली तारीख 5 मार्च तय कर दी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी 23 ब्लॉक समिति सदस्यों को सूचना भेज दी गई है, ताकि इस बार किसी प्रकार की सूचना संबंधी कमी न रहे। सोमवार की कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों ने इसे लोकतंत्र के विरुद्ध बताया, जबकि सत्ताधारी पक्ष ने प्रक्रिया की पारदर्शिता और सभी सदस्यों को समान अवसर देने की बात कही।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.