अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर कौंसिल के सफाई सेवकों सहित अन्य कर्मचारियों ने बुधवार को पंजाब सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। कर्मचारियों ने शहर के मेन चौक में पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इसके बाद एसडीएम को एक मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने बताया कि पंजाब सरकार लंबे समय से म्युनिसिपल कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान नहीं कर रही है। इसके विरोध में राज्य भर के म्युनिसिपल कर्मचारी, सफाई कर्मचारी और सीवरमैन 6 मई 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। म्युनिसिपल कर्मचारी एक्शन कमेटी पंजाब के नेताओं के अनुसार, कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर पंजाब के लोकल गवर्नमेंट विभाग के पूर्व मंत्रियों इंदरबीर सिंह निज्जर, बलकार सिंह और डॉ. रवजोत सिंह सहित उच्च अधिकारियों के साथ कई बार बैठकें हुई हैं। वित्त मंत्री के साथ भी इस संबंध में बातचीत की गई और सरकार को कई बार पत्र लिखे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। पैनल मीटिंग कर समस्याओं के समाधान की मांग कर्मचारी संगठनों ने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण म्युनिसिपल कर्मचारियों, सफाई कर्मियों और सीवरमैनों में भारी रोष है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द म्युनिसिपल कर्मचारी एक्शन कमेटी पंजाब के साथ पैनल मीटिंग कर समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की, तो संगठन के निर्णय के अनुसार पंजाब के सभी म्युनिसिपल कर्मचारी, सफाई कर्मचारी और सीवरमैन 6 मई 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। यह हड़ताल मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी और ऐसी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। कर्मचारियों की मुख्य मांगें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.