MP Weather on Holi 2026: मध्य प्रदेश में होली से पहले मौसम ने करवट ली है और पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई गई है. जबलपुर, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत कई शहरों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है, जबकि रात में भी ठंड कम हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल बारिश की संभावना कम है लेकिन बादल छाए रह सकते हैं और शुष्क मौसम बना रहेगा. प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय होने से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अगर आप अपने शहर का लेटेस्ट वेदर अपडेट जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए बेहद जरूरी है.
क्यों बदला मौसम?
हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर प्रदेश के कई हिस्सों में दिख रहा है. पश्चिमी हिस्से में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय हैं. उत्तर-पश्चिमी हवाओं से हल्की नमी बनी हुई है. अगले 24 घंटों में मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी जारी रह सकती है.
सबसे गर्म और ठंडे जिले
खरगौन – 35.0°C (अधिकतम)
इंदौर – 11.3°C (न्यूनतम)
पचमढ़ी – 12.4°C
राजगढ़ – 12.6°C
मंदसौर – 13.4°C
सीहोर – 13.6°C
बड़े शहरों का तापमान
न्यूनतम: भोपाल 15.1°C, इंदौर 11.3°C, जबलपुर 19.3°C, ग्वालियर 16.4°C, उज्जैन 14.0°C
अधिकतम: भोपाल 31.2°C, इंदौर 34.1°C, जबलपुर 32.9°C, ग्वालियर 33.4°C, उज्जैन 32.5°C
आगे क्या?
4 मार्च की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय को प्रभावित कर सकता है. फिलहाल दिन में धूप और शुष्क मौसम रहेगा, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है. किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.