बजट जम्मू-कश्मीर 2026 में पर्यटन, खेल और यात्रा को बढ़ावा देने के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं। एडवेंचर टूरिज्म को नई दिशा देने के लिए वर्ल्ड ट्रैकिंग एंड हाइकिंग प्रोजेक्ट के तहत हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और आंध्र प्रदेश की अराक्कू घाटी में नए माउंटेन ट्रेल्स विकसित किए जाएंगे।
इस योजना के अंतर्गत देशभर में 15 केंद्रों को चुना गया है, जिनमें जम्मू-कश्मीर का ऐतिहासिक लेह पैलेस भी शामिल है। इन केंद्रों को भारत के प्रमुख पुरातात्विक स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे पर्यटन के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहर को भी बढ़ावा मिलेगा।
बजट में खेलों को लेकर भी बड़ा फोकस देखने को मिला है। सरकार ने खेलो इंडिया मिशन की स्थापना का ऐलान किया है, जिसके तहत अगले 10 वर्षों तक चरणबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। योजना के अंतर्गत आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र बनाए जाएंगे और कोच व सपोर्ट स्टाफ को व्यवस्थित और वैज्ञानिक ढंग से प्रशिक्षित किया जाएगा।
खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रतियोगिताएं और खेल लीग आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए खेल ढांचे को मजबूत किया जाएगा, ताकि राज्य के युवा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
आम लोगों को राहत देते हुए बजट में विदेश यात्रा को सस्ता करने की भी घोषणा की गई है। इसके तहत विदेशी यात्रा पर लगने वाले कर को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.