मुजफ्फरपुर एआई आधारित सॉफ्टवेयर से दलालों ने होली के दौरान चलने वाली बिहार से जुड़ी प्रमुख ट्रेनों के 15 लाख सीटों पर कब्जा कर लिया है। अब होली में बिहार आने वाले लाखों प्रवासी कंफर्म टिकट के लिए दलालों पर निर्भर हो गए हैं।
यात्रियों को मार्च के प्रथम पखवाड़े के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। होली चार मार्च को है। पांच से लेकर नौ मार्च तक चलने वाली कई ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। इन ट्रेनों में दो माह पूर्व ही नो रूम होने से हजारों प्रवासियों के बिहार लौटने पर संकट आ गया है। एक से चार मार्च तक नई दिल्ली, मुंबई व अहमदाबाद से बिहार आने वाली ट्रेनों में नो रूम होने से लोग मायूस हैं। वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति, अवध असम व स्वतंत्रता सेनानी के स्लीपर में नो रूम है।
पूरा खेल एआई आधारित सॉफ्टवेयर से संचालित दलाल एआई आधारित ब्रह्मोस, टेस्ला, एवेंजर व डॉ. डूम सॉफ्टवेयर की मदद से ओपनिंग कंफर्म रेल टिकट बुक कर लेते हैं। सूत्रों के अनुसार रेलवे एक दिन में लगभग 25 लाख टिकट बुक करता है। आशंका है कि हैकर रोजाना एक लाख टिकट फर्जी नामों पर बुक करा लेते हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.