भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों टी 20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा हैं और शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने शानदार पारी खेली और टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। इसी बीच उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। ईशान किशन के दादा ने बताया है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है और फैंस शादी की खुशखबरी का इंतजार करने लगे हैं। हालांकि अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन जिससे वह शादी करने वाले हैं उसका नाम सामने आ गया है।
दादा ने खोला राज
ईशान किशन का परिवार मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड के गोडीहा गांव का रहने वाला है। उनका पूरा परिवार झारखंड की राजधानी रांची में रहता है, लेकिन उनके दादा अनुराग पांडेय अब भी पैतृक गांव गोडीहा में रहते हैं और खेती किसानी देखते हैं। दादा का रांची आना जाना लगा रहता है और ईशान अपने दादा के बहुत करीब हैं। वह अपने क्रिकेट करियर से लेकर जिंदगी की हर अहम बात दादा से साझा करते हैं। दादा अनुराग पांडेय ने एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि परिवार ईशान के हर फैसले में उनके साथ है। वह जिससे भी शादी करना चाहें, परिवार को मंजूर है। इसी दौरान दादा ने उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में भी खुलकर बात की।
अदिति संग जुड़ा नाम
दादा ने बताया कि अदिति नाम की एक लड़की ईशान की जिंदगी में खास जगह रखती है। अदिति जयपुर की रहने वाली हैं और दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं। दादा के मुताबिक अदिति पेशे से मॉडल हैं। वह मिस इंडिया प्रतियोगिता में रनर अप रह चुकी हैं और दूसरे स्थान पर रही थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अदिति हुंडिया नाम की यह मॉडल करोड़ों की मालकिन बताई जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वह अपनी ज्यादातर कमाई मॉडलिंग और विज्ञापन से करती हैं।
ये भी पढ़ें: मनेर-दानापुर हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 24 वर्षीय चालक की मौत
इंटरव्यू के बाद की थी तारीफ
दादा अनुराग पांडेय ने बताया कि एक बार ईशान ने घर पर कहा था कि अदिति ने उनका एक इंटरव्यू देखा था और उनकी खूब तारीफ की थी। अदिति ने कहा था कि बाबा अब भी बहुत सुंदर लगते हैं और उनके चेहरे पर अलग ही चमक है।
वर्ल्ड कप के बाद हो सकती है शादी
दादा के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि टी 20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद ईशान किशन शादी कर सकते हैं। वहीं कई लोग ईशान के परिवार की भी तारीफ कर रहे हैं, जो उनकी खुशी में पूरा साथ दे रहा है। न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान दादा अनुराग पांडेय और पोते ईशान किशन की यह बात अब सुर्खियां बन गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.