समस्तीपुर में सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बर्फीली हवा के चलते कनकनी बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड के बाद भी सदर अस्पताल में सुविधाओं की कमी है। अस्पताल में एडमिट मरीजों को ना तो कंबल मिल रहा है और ही रूम हीटर
मरीजों को सिर्फ चादर मिला है
इमरजेंसी वार्ड में मां के इलाज के लिए पहुंचे शिवनंदनपुर के अभिषेक कुमार ने बताया कि सिर्फ चादर दिया गया है। कंबल घर से मंगवाया हूं। हालांकि कर्मचारियों से भी मैंने मांगा नहीं है, लेकिन नियमानुसार यहां पहुंचने वाले वैसे सभी मरीजों को चादर, कंबल और बेड के पास हीटर उपलब्ध कराना है, जो रात में भर्ती हैं। यहां कोई व्यवस्था नहीं है। लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं।
अस्पताल में मरीजों की परेशानी बढ़ी।
कर्मचारियों के कमरे में रूम हीटर लगा है
इमरजेंसी वार्ड में ही खानपुर के मसीना से आए गौतम कुमार ने बताया कि सिर्फ बेड पर बिछाने के लिए चादर ही दिया गया है। कंबल पर घर से लाया हूं। वार्ड में एक भी हीटर नहीं है, जबकि कर्मचारियों के कमरे में लगा हुआ है। डॉक्टर के चैंबर में भी है। यह सिर्फ दो मरीजों की शिकायत नहीं थी। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भर्ती होने के बाद उन्हें सिर्फ चादर ही दिया गया है।

जानकारी देते हुए मरीज के परिजन अभिषेक।
जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी
वहीं, इस संबंध में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर गिरीश कुमार ने बताया कि इमरजेंसी के साथ ही जनरल वार्डों में भी ठंड के इस मौसम में मरीजों को चादर कंबल देना है। हीटर भी लगाया गया है। अगर वार्ड की जगह इसका इस्तेमाल किसी और जगह हो रहा है तो जांच में दोषी पाए जाने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.