पंजाब में ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे ठंडा फरीदकोट रहा, जहां तापमान 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। घने कोहरे के कारण बठिंडा और आदमपुर में दृश्यता शून्य रही, जबकि पटियाला में यह 150 मीटर तक सीमित रही।
मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में शीत लहर और घने कोहरे का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात से पंजाब में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते 31 जनवरी से चार दिन राज्य में बारिश का अलर्ट है। विशेषकर 1 फरवरी को मौसम और अधिक खराब रहेगा। तेज हवाओं की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इसके साथ ही बिजली चमकेगी और कई क्षेत्रों में बारिश होगी। लोगों को शीत लहर से बचाव के लिए अलाव, गर्म कपड़े और यात्रा में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मुख्य शहरों का तापमान
शहर- न्यूनतम- अधिकतम
फरीदकोट: 3- 22.7
बठिंडा: 3.8- 19.5
फिरोजपुर: 3.4- 20.1
अमृतसर: 4.7- 18.8
लुधियाना: 8.2- 19.8
पटियाला: 8- 20.8
रूपनगर: 8.3- 22.5