कोरबा रेलवे कॉलोनी का रविवार सुबह 10 बजे संयुक्त निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस (SECRMC) के डीसी विजय अग्निहोत्री के दिशानिर्देशों पर हुआ। इसमें चांपा के एडीईएन राकेश सिन्हा और सीएसडब्ल्यूआई कमल उपाध्याय के साथ
निरीक्षण के दौरान कॉलोनी में संरचनात्मक और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव और प्रस्ताव भी रखे गए।

नए इंस्टीट्यूट, कम्युनिटी हॉल और सड़क सुधार की मांग
प्रतिनिधिमंडल ने नए रेलवे इंस्टीट्यूट और कम्युनिटी हॉल के निर्माण, कॉलोनी की सड़कों के सुधारीकरण, लगभग 200 मीटर नाली निर्माण, टाईबार फेंसिंग की रंगाई, सभी क्वार्टरों के लिए सेंट्रलाइज्ड टॉयलेट चैंबर, रेलवे ग्राउंड में शेड के साथ छह सिटिंग कुर्सियों की व्यवस्था और क्वार्टर मैप बोर्ड की मांग की।
इसके अतिरिक्त, कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर में चैनल लिंक फेंसिंग जैसे कार्यों को प्राथमिकता से करने की भी मांग रखी गई। चांपा के एडीईएन ने इन सभी बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

कॉलोनी और स्टेशन क्षेत्र में पेयजल सुधार पर चर्चा
निरीक्षण के दौरान नई और पुरानी कॉलोनी, रनिंग रूम, क्रू लॉबी और स्टेशन क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान पर भी चर्चा हुई। एसईसीआरएमसी ने कोरबा नगर निगम के साथ जल आपूर्ति के लिए समन्वय स्थापित करने का सुझाव दिया।
एडीईएन ने इस सुझाव को स्वीकार करते हुए तत्काल अपनी टीम के साथ नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचकर समन्वय स्थापित किया। इससे आने वाले महीनों में पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस ने दोहराया कि संगठन कर्मचारियों की हर छोटी-बड़ी समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.