इंदौर में रात और दिन के पारे में काफी अंतर नजर आ रहा है। दिन में तेज धूप, बढ़े तापमान के कारण घरों में पंखे की जरुरत महसूस होती है तो रात में ठंड इतनी बढ़ जाती कि सुबह तक लोग रजाई में दुबके रहते है।

शनिवार की रात भी इंदौर में रात का तापमान 6.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था, जबकि शनिवार के दिन का पारा 28 डिग्री था, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। शुक्रवार की रात भी इंदौर में पारे ने गोता लगाया था। तब तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था।

इंदौर में इस बार रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात दस बजे के बाद ठंड अपना असर दिखाती है, लेकिन सूरज के उगते ही ठंड के तेवर हलके हो जाते है। देश के पहाड़ी इलाके हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है और तेज हवाएं भी चल रही है। इससे देश के दूसरे हिस्सों में शीतलहर चलने लगी है। इंदौर में बीते सात दिनों से रात का तापमान 7 डिग्री से नीचे है, लेकिन दिन में सूरज की तपन गुलाबी ठंड का अहसास कर रही है।

शीतलहर का असर सुबह आठ बजे तक ही रहता है। दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ रहा है। इस कारण रात और दिन में ठंड के अलग-अलग रुप शहरवासियों को देखने को मिल रहे है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक शीत लहर जारी रहेगी। पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फिली हवाएं मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में ठंडक बरकरार रखेगी। दो-दिन दिन बाद दिन का तापमान भी कम हो जाएगा।

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.