Indore Water Contamination Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में जलजनित बीमारी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. MGM मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट में पानी के दूषित होने और उसमें सीवरेज मिलने की पुष्टि हुई है. …और पढ़ें
MP LIVE NEWS TODAY: देश में साफ-सफाई के लिए पहचान बना चुका इंदौर एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह गर्व की नहीं, बल्कि डराने वाली है. इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में फैली जलजनित बीमारी को लेकर अब बड़ा और साफ खुलासा हो चुका है. MGM मेडिकल कॉलेज की लैब रिपोर्ट ने यह साबित कर दिया है कि यहां सप्लाई हो रहा पानी पूरी तरह दूषित है और उसमें सीवरेज का पानी मिला हुआ है. पानी के सैंपल जब MGM मेडिकल कॉलेज की लैब में जांच के लिए भेजे गए, तो रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया. रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा है कि भागीरथपुरा क्षेत्र में लोगों के घरों तक पहुंच रहा पानी पीने लायक नहीं है. इसी पानी को पीने से बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़े और कई परिवारों की खुशियां उजड़ गईं. इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने खुद जांच रिपोर्ट की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि अब तक कुल 8 मौतों की जानकारी सामने आई है. इनमें से 4 लोगों की मौत सीधे-सीधे दूषित पानी पीने की वजह से हुई है. बाकी 4 मामलों को नेचुरल डेथ माना गया है. कलेक्टर का कहना है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है. इस गंदे पानी का असर सिर्फ मौतों तक सीमित नहीं रहा. करीब 350 से ज्यादा लोग बीमार हुए हैं. राहत की बात यह है कि अब तक 200 से अधिक मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. हालांकि अभी भी 150 से ज्यादा मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं. ज्यादातर मरीजों में उल्टी, दस्त, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन जैसे लक्षण सामने आए हैं.
Ujjain News: बाबा महाकाल का 2 जनवरी का श्रंगार
आज 02 जनवरी 2026 को सुबह भस्म आरती में भगवान श्री महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार अत्यंत मनोहरी रहा. भस्म, चंदन, भांग और पुष्पों से सुसज्जित महाकाल का अलौकिक स्वरूप भक्तों को शिवमय कर गया.
Indore Water Crisis: बस थोड़े से नल के पानी ने ले ली 5 महीने के अव्यान की जान
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी ने एक और मासूम की जान ले ली. डॉक्टर की सलाह पर पैक्ट दूध में नल का पानी मिलाकर पिलाया गया, वही पानी बच्चे के लिए ज़हर बन गया. पांच महीने के अव्यान साहू की मौत ने प्रशासनिक लापरवाही और जल आपूर्ति सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. परिवार का कहना है कि उन्हें पानी के दूषित होने की कोई चेतावनी नहीं दी गई थी. यह कहानी सिर्फ एक मौत की नहीं, बल्कि भरोसे, सिस्टम और इंसानियत के टूटने की कहानी है.
Indore Water Contamination News: इंदौर में दूषित पानी मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जनता से की खास अपील
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भागीरथपुरा दूषित पानी मामले की जांच पर कहा कि रिपोर्ट में क्षेत्र के पानी के दूषित होने और सीवरेज के पानी के मिलने की पुष्टि हुई है. भागीरथपुरा पुलिस चौकी के पास एक बड़ा लीकेज मिला है, जिससे पानी के दूषित होने की संभावना है. इसके अलावा 2 से 3 अन्य लीकेज की भी जांच की जा रही है. विजयवर्गीय ने आश्वासन दिया कि सभी लीकेज पॉइंट्स को जल्द ठीक कर पानी की सप्लाई व्यवस्था सुधारेंगे. नागरिकों से अपील है कि पानी उबालकर या सुरक्षित स्रोतों से उपयोग करें. प्रशासन दोषियों पर सख्त कदम उठाएगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.