बैरागढ़ क्षेत्र में रहने वाले 24 वर्षीय सेल्समैन विशाल अहिरवार ने शनिवार देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। विशाल अहिरवार पुत्र प्रताप अहिरवार बैरागढ़ सीटीओ इलाके में रहता था और एक कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। शराब के नशे में घर पहुंचा, पत्नी से हुआ विवाद शनिवार देर रात विशाल शराब के नशे में घर पहुंचा। पत्नी ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान युवक की मां ने भी उसे फटकार लगाई। इससे नाराज होकर युवक ने पत्नी को कमरे से बाहर निकाल दिया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब पत्नी और मां ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या से पहले पत्नी से कहा- आज तू विधवा होगी मृतक की मां माया राठौड़ के मुताबिक आत्महत्या से पहले बेटे ने पत्नी का मंगलसूत्र छीन लिया। उसे फटकार लगाते हुए कहा कि आज तो विधवा होगी और बेडरूम के गेट को अंदर से लगाने के बाद खुदकुशी कर ली।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.