IAS Kshitij Singhal: मध्य प्रदेश सरकार ने 2014 बैच के आईएएस अधिकारी क्षितिज सिंघल इंदौर नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया है. वर्तमान में वे मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी हैं और इससे पहले उज्जैन नगर निगम आयुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. अब उन्हें प्रदेश के सबसे बड़े नगर निगम इंदौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इंदौर नगर निगम में आयुक्त का पद बेहद अहम माना जाता है. शहर की सफाई व्यवस्था, स्मार्ट सिटी परियोजनाएं, यातायात, जल आपूर्ति, सीवरेज, सड़क निर्माण और नगरीय विकास से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट आयुक्त के नेतृत्व में संचालित होते हैं. ऐसे में क्षितिज सिंघल की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
क्षितिज सिंघल ने उठाए कई कदम
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में एमडी रहते हुए भी क्षितिज सिंघल ने बिजली आपूर्ति सुधार, उपभोक्ता सेवाओं और तकनीकी व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई कदम उठाए थे. अब उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे इंदौर नगर निगम में भी अपने अनुभव और प्रशासनिक क्षमता का प्रभावी उपयोग करेंगे.
इंदौर पहले से ही देश के सबसे स्वच्छ शहरों में गिना जाता है. ऐसे में आने वाले समय में शहर के विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की जिम्मेदारी अब क्षितिज सिंघल के कंधों पर होगी. उनकी नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक और नगरीय हलकों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.