राब के नशे में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार चलाकर कपड़ों के शोरूम में घुसाने और दो युवकों को घायल करने वाले चालक के खिलाफ एमजी रोड पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अधिक शराब पी रखी थी और ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पैर रख दिया, जिससे हादसा हो गया। फिलहाल आरोपी गजानंद पिता मदनलाल मालवीय थाने की हवालात में है। वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और मेडिकल जांच के लिए एमवाय अस्पताल ले गई। डॉक्टरों की रिपोर्ट में अधिक मात्रा में अल्कोहल का सेवन पाया गया। फरियादी राहुल ने बताया कि वे शोरूम में ग्राहक के रूप में कपड़े खरीदने आए थे, तभी कार दुकान में घुसकर टक्कर मार दी।
इससे जुड़ी खबर पढ़ेः Indore: इंदौर के नगर निगम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो घुसी कपड़ों के शोरुम में, दो युवक घायल
इस दौरान कार ने सड़क पर खड़े दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। फुटपाथ पर खड़े युवक भी कार की चपेट में आकर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी। जिस चौराहे के पास यह हादसा हुआ, वहां रोज पुलिस बैरिकेड लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच करती है।
पिछले छह माह में शराब के नशे में तीन बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें आठ लोगों की जान जा चुकी है। एरोड्रम रोड पर एक शराबी ट्रक चालक ने चार लोगों की जान ली थी और पंद्रह से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया था। इसके अलावा सुखलिया गांव में नए वाहन से बाइक सवारों को टक्कर मार दी गई थी, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई थी। बायपास पर हुए एक अन्य सड़क हादसे में पूर्व मंत्री की बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वे भी शराब के नशे में थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.