इंडिगो एयरलाइन में ऑपरेशनल क्राइसिस का असर शुक्रवार को पूर्णिया एयरपोर्ट पर देखने को मिला। हैदराबाद और दिल्ली जाने वाली इंडिगो की दो अहम फ्लाइट्स को अचानक कैंसिल हो गए। इससे न सिर्फ यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, बल्कि यात्रियों में
इंडिगो क्राइसिस के कारण ट्रैवलर्स की संख्या में भारी गिरावट देखी गई। आम दिनों में जहां 1,000 से अधिक यात्री आवागमन करते थे, वहीं अब 700–750 यात्रियों की कमी देखी गई।
फ्लाइट कैंसिल होने से पूरे दिन यात्री एयरपोर्ट पर परेशान दिखे।
342 ट्रैवलर्स ने हवाई यात्रा की
ऑपरेशनल कारणों का हवाला देते हुए इंडिगो फ्लाइट 6E 6559/6560 (दिल्ली–पूर्णिया–दिल्ली) और 6E 5935/5936 (हैदराबाद–पूर्णिया–हैदराबाद) दोनों को कैंसिल कर दिया गया।
आज पूर्णिया एयरपोर्ट से 6 फ्लाइट्स, इनमें 3 फ्लाइट्स का अराइवल और 3 फ्लाइट्स का डिपार्चर हुआ। 159 यात्रियों का आगमन जबकि 183 पैसेंजर्स का प्रस्थान हुआ। आम दिनों में ट्रैवलर्स की संख्या जहां 1 हजार से अधिक होती थी। इंडिगो क्राइसिस की वजह से 700 से 750 ट्रैवलर्स कम गए। 342 ट्रैवलर्स ने हवाई यात्रा की।

इंडिगो क्रासिस के कारण 700 यात्री घटे हैं।
होटल बुकिंग और कनेक्टिंग प्लान सब प्रभावित
फ्लाइट कैंसिल होते ही यात्रियों में नाराजगी साफ दिखी। कई यात्री टिकट काउंटर पर रिफंड और री-शेड्यूलिंग को लेकर बहस करते नजर आए। हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट की एक यात्री नूपुर शर्मा ने कहा हमारी मीटिंग सुबह की थी, लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने से पूरा दिन खराब हो गया। कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं मिल पा रही है।
वहीं दिल्ली के लिए यात्रा कर रहे संदीप कुमार ने बताया ऑपरेशनल क्राइसिस का असर सीधे यात्रियों पर पड़ रहा है। अचानक कैंसिलेशन से होटल बुकिंग और कनेक्टिंग प्लान सब प्रभावित हो गए।
दोनों फ्लाइट्स को ऑपरेशनल कारणों से रद्द किया
पूर्णिया एयरपोर्ट के मैनेजर डीपी गुप्ता ने बताया कि इंडिगो ने दोनों फ्लाइट्स को ऑपरेशनल कारणों से रद्द किया है। यात्रियों को रिफंड या री-शेड्यूल विकल्प एयरलाइन की नीति के अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा है। स्थिति पर हमारी टीम नजर बनाए हुए है और यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पडेस्क तैनात कर दिए गए हैं। आने वाले दिनों में हालात सामान्य करने के लिए इंडिगो प्रबंधन से लगातार संपर्क बना हुआ है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.