शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत निजी स्कूलों की 25% सीटों पर निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। अभिभावकों के लिए यह राहत की खबर है कि इस बार विभाग ने आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिससे अधिक बच्चों को लाभ म
अब नर्सरी से पहली तक 4 क्लासों में एंट्री
पहले आरटीई के तहत केवल नर्सरी या पहली कक्षा में ही प्रवेश का विकल्प मिलता था। लेकिन इस सत्र से शिक्षा विभाग ने दायरा बढ़ाते हुए इसे नर्सरी, एलकेजी (LKG), यूकेजी (UKG) और पहली क्लास तक विस्तारित कर दिया है। अब अभिभावक इन चारों में से किसी भी कक्षा के लिए अपनी प्राथमिकता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा झुंझुनूं
आयु सीमा का नया गणित
प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र की गणना को लेकर विभाग ने स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं.
नर्सरी (Pre-Primary 3+): 3 साल से अधिक और 4 साल से कम उम्र।
एलकेजी (Pre-Primary 4+): 4 साल से 5 साल तक की उम्र।
यूकेजी (Pre-Primary 5+): 5 साल से अधिक और 6 साल से कम उम्र।
कक्षा पहली (Class 1st): 6 साल से अधिक और 7 साल से कम उम्र।
सीटों का नया फॉर्मूला: कैसे होगा चयन
इस बार सीटों का निर्धारण केवल वर्तमान क्षमता पर नहीं, बल्कि पिछले रिकॉर्ड पर आधारित होगा।
3 साल का औसत: प्राइवेट स्कूल में पिछले 3 वर्षों के दौरान नर्सरी से पहली तक हुए कुल एडमिशन की औसत संख्या निकाली जाएगी।
25% कोटा: इसी औसत संख्या की 25% सीटों पर आरटीई के तहत फ्री एडमिशन दिया जाएगा।
खाली सीटों का गणित: यदि किसी क्लास (जैसे एलकेजी) में औसत के आधार पर 10 सीटें निकलती हैं और पुरानी क्लास से प्रमोट होकर आए बच्चे 8 हैं, तो शेष 2 सीटों पर ही नए एडमिशन लिए जाएंगे। यही नियम यूकेजी और पहली क्लास के लिए भी लागू होगा।
आज ही करें आवेदन
अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर तुरंत प्रक्रिया पूरी करें। अंतिम तिथि होने के कारण सर्वर पर दबाव बढ़ सकता है, इसलिए समय रहते दस्तावेजों (आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण, आधार कार्ड आदि) के साथ ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.