सिरगिट्टी स्थित नर्मदा कोल्ड्रिंगस फैक्टरी में आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एक बड़ी जांच का हिस्सा है, जिसके तहत कंपनी के देश भर में फैले कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।
विभाग की एक छह सदस्यीय टीम फैक्ट्री पहुंची है, जहां वह दस्तावेजों की गहन जांच के साथ-साथ कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई से कोल्ड्रिंगस उद्योग में हड़कंप मच गया है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई सिर्फ बिलासपुर तक सीमित नहीं है। कंपनी के रायपुर डिपो, उदयपुर, जबलपुर और नागपुर स्थित ठिकानों पर भी छापे मारे जाने की खबर है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.