बताया जा रहा है कि कुछ समय तक यह अमानवीय कृत्य छिपा रहा, लेकिन जब पड़ोस के लोगों को इसकी भनक लगी तो वे सन्न रह गए। मामले की सूचना तत्काल बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी गई। सूचना मिलते ही बजरंग दल के लोग सतेन्द्र यादव के घर पहुंचे और इस कृत्य का कड़ा विरोध किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा।
ये भी पढ़ें- MP News: विदेशी महिला के जाल में फंसा 75 साल का व्यापारी, 1.41 करोड़ ठगे, 12 राज्यों के खातों में भिजवाया पैसा
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त किया गया। पुलिस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सतेन्द्र यादव के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, पशु कल्याण को ध्यान में रखते हुए दुधारू गाय को आरोपी के घर से हटाकर सुरक्षित गौशाला भिजवा दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश और गहरी नाराजगी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति पशुओं के साथ इस प्रकार की निर्दयता करने का साहस न कर सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.