- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; Rajasthan UP MP Bihar Delhi Cold Wave Fog Alert | Uttarakhand Himachal Snowfall
- कॉपी लिंक
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बीच मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ गई है। प्रदेश के 22 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। कोहरे की वजह से दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने-जाने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं।
राजस्थान में नए साल पर बारिश की संभावना है। कोहरे के कारण सोमवार को दूसरे शहरों से दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली 4 फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया। वहीं जयपुर-चंडीगढ़ की फ्लाइट रद्द करनी पड़ी।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के 4 जिलों में मंगलवार को बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इनमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ शामिल हैं।
राज्यों से मौसम की 2 तस्वीरें…

उत्तर प्रदेश: नोएडा में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम रही।

जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल…
31 दिसंबर: मौसम में बदलाव के संकेत
- पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में हल्का कोहरा छा सकता है।
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना।
- कई इलाकों में हल्की बारिश, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार, जिससे ठंड और बढ़ेगी।
1 जनवरी: बारिश-बर्फबारी के आसार
- पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कोहरे का अलर्ट।
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के संकेत।
- पहाड़ी राज्यों के निचले इलाकों में हल्की बारिश, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
- बारिश, बर्फबारी और ठंडी हवाओं के कारण कई इलाकों में ठंड और शीतलहर का असर बढ़ सकता है।

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.