- Hindi News
- National
- IMD Weather Update; Rajasthan UP MP Bihar Cold Wave Alert | Uttarakhand Himachal Snowfall
- कॉपी लिंक
देश के करीब 22 राज्यों में शीतलहर चल रही है। मध्य प्रदेश के 25 से ज्यादा शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा, यहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया।
बर्फबारी के बीच पहाड़ी राज्यों से आ रही ठंडी हवाओं ने राजस्थान में सर्दी बढ़ा दी है। कई जिलों में कोहरा छा रहा है। सीकर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज चूरू, झुंझुनूं, सीकर और नागौर जिले में शीतलहर चलेगी।
यूपी में प्रयागराज, अयोध्या समेत 50 से ज्यादा जिले घने कोहरे की चपेट में हैं। कई जगह विजिबिलिटी शून्य रही। कोहरे की वजह से लखनऊ समेत तमाम रेलवे स्टेशनों पर 100 से ज्यादा ट्रेनें 2 से 10 घंटे की देरी चल रही हैं।
मौसम सी जुड़ी तस्वीरें..

यूपी: अयोध्या में सर्दी और शीतलहर जारी है। सुबह से ही घना कोहरा छाया है।

राजस्थान: सीकर के पलसाना में सुबह खेतों में फसलों पर ओस की बूंदें जमी नजर आईं।
अगले दो दिन के मौसम का हाल…
27 दिसंबर: कोहरे का दायरा और फैलेगा, दिन में भी रहेगी धुंध
- पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश में घना कोहरे की संभावना रहेगी।
- जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान में और गिरावट के साथ शीतलहर जारी रहेगी।
- ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं।
28 दिसंबर: ठंडी हवाएं बढ़ाएंगी सर्दी, रातें ज्यादा सर्द
- पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में कोहरे के साथ ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। कोल्ड डे जैसी स्थिति रहेगी। दिन और रात का तापमान 7 डिग्री से कम हो तो उसे कोल्ड डे कहते हैं।
- जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तेज हो सकती है, जबकि निचले इलाकों में बारिश के आसार हैं।

