- Hindi News
- National
- Imd Weather Update Rajasthan Up Mp Bihar Cg Cold Wave Dense Fog Alert J&K Uttarakhand Himachal Snowfall
- कॉपी लिंक
मौसम विभाग ने रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में कोल्ड डे का अलर्ट जारी है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश,यूपी, छत्तीसगढ़ समेत देश के 18 राज्यों में घने कोहरे के अलर्ट है।
यूपी के कई शहरों में सुबह के वक्त विजिविलिटी 50मीटर से कम रह रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 21 दिसंबर से जम्मू-कश्मीर में तेज सर्दी का 40 दिन दौर, जिसे चिल्लई कलां कहा जाता है शुरु हो रहा है। इस दौरान तेज बर्फबारी होती है और मिनिमम टेम्परेचर लगातार गिरता है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में शनिवार को मिनिमम टेम्परेचर -5.7°C रहा। राजस्थान में भी तेज सर्दी जारी है। सीकर में मिनिमम टेम्परेचर 5.4°C रहा।

तस्वीर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की है। यहां सर्दी बढ़ने के साथ ही बड़ी संख्या में टूरिस्ट्स का पहुंचना शुरू हो गया है। दिसंबर में अबतक 15 हजार टूरिस्ट्स व्हीकल पहुंचे हैं।

अगले 3 दिन कैसा रहेगा राज्यों का मौसम
22 दिसंबर: 2 राज्यों में बहुत घना कोहरा, पहाड़ों में सर्दी का असर
- उत्तर प्रदेश में बहुत घे कोहरे का असर जारी रहेगा।
- दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, सुबह विजिविलिटी बेहद कम रह सकती है।
- जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी-बारिश संभव।
- हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।
- उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी।
23 दिसंबर: 3 राज्यों में घना कोहरा, पहाड़ों में शीतलहर
- पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाया रहेगा।
- उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह बहुत घना कोहरा।
- जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का असर।
- हिमाचल के ऊंचे इलाकों (लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू) में हल्की बर्फबारी संभव।
- झारखंड के कुछ जिलों में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।
24 दिसंबर: 4 राज्यों में कोहरा, 2 राज्यों में तेज सर्दी का अलर्ट
- पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और झारखंड में घना कोहरा।
- जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कोल्ड वेव की स्थिति।
- उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह और रात में दृश्यता बेहद कम।
- मौसम विभाग ने यात्रा में सावधानी की सलाह दी है।

जम्मू-कश्मीर में चिल्लई कलां की आज से शुरुआत
जम्मू-कश्मीर में 21 दिसंबर से चिल्लई कलां की शुरुआत हुई है। चिल्लई फारसी शब्द है, हिंदी में इसका मतलब ‘बहुत ज्यादा सर्दी’ होता है। अब अगले 40 दिन यहां काफी बर्फबारी की संभावना होगी।
