Vande Bharat Sleeper Train: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सिकंदराबाद और दिल्ली के बीच जल्द ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पटरी पर उतरने वाली है. यह ट्रेन हवाई सफर जैसी सुविधा और आरामदायक अनुभव प्रदान करेगी. आधुनिक कोच, बेहतर बेडिंग, सुरक्षा और तेज रफ्तार के साथ यह लंबी दूरी की यात्रा को आसान बनाएगी. वंदे भारत स्लीपर से न केवल यात्रा समय कम होगा, बल्कि यात्रियों को किफायती और आरामदायक विकल्प भी मिलेगा.
अभी सिकंदराबाद से दिल्ली की दूरी लगभग 1700 किलोमीटर है. वंदे भारत स्लीपर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह इस लंबी दूरी को 20 घंटे से भी कम समय में पूरा कर लेगी.
सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया
यह ट्रेन काजीपेट, बल्हारशाह, नागपुर, भोपाल, झांसी और आगरा होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी. इसमें स्टेट-ऑफ-द-आर्ट AC कोच, मॉडर्न इंटीरियर, बेहतर लाइटिंग, सेंसर आधारित वॉशरूम और सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है.
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कोलकाता-गुवाहाटी रूट पर शुरू
रिपोर्ट्स के मुताबिक देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कोलकाता-गुवाहाटी रूट पर शुरू हो सकती है. इसके सफल संचालन के बाद दूसरे फेज में सिकंदराबाद-नई दिल्ली जैसे व्यस्त रूटों पर इसे उतारा जाएगा. सरकार का लक्ष्य 2026 के अंत तक देशभर में ऐसी 12 स्लीपर ट्रेनें चलाने का है.
कोच और किराया
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होने की उम्मीद है. इसका संभावित किराया ढांचा इस प्रकार हो सकता है संभावित किराया AC 3-टियर 3,600 रुपए, AC 2-टियर 4,800 रुपए, फर्स्ट क्लास AC 6,000 रुपए है
लंबे रूट के लिए स्लीपर वर्जन यात्रियों के लिए वरदान
वर्तमान में तेलंगाना से विशाखापत्तनम, तिरुपति, बेंगलुरु और नागपुर के लिए वंदे भारत चेयर कार चल रही हैं. चूंकि ये चेयर कार हैं इसलिए ये कम दूरी के लिए उपयुक्त हैं. लेकिन सिकंदराबाद-दिल्ली जैसे लंबे रूट के लिए स्लीपर वर्जन यात्रियों के लिए वरदान साबित होगा, जो राजधानी एक्सप्रेस से तेज और फ्लाइट के मुकाबले किफायती विकल्प देगा.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.