बेमेतरा जिले में आज बुधवार को पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पति ने सबसे पहले अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या किया है। हालांकि, इस वारदात का कारण अज्ञात है। वर्तमान में पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच किया जा रहा है। मामला देवरबीजा चौकी क्षेत्र के ग्राम सलधा (मंजगांव) का है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सलिक साहू ने अपने ही घर में पत्नी सावित्री साहू की गला दबाकर हत्या कर दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद पति घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत पहुंचा,जहां एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की शादी दो साल पहले हुई थी। इस दंपति के कोई बच्चे नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.