गुमला के गुरदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आमती पानी इलाके में पति ने पत्नी की टांगी से बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने महिला के शरीर पर कई वार किए, शव के दो टुकड़े कर दिए और एक आंख भी निकाल दी।
असिखा कुमारी उर्फ पूजा, बुधेश्वर असुर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
पति-पत्नी दोनों जंगल में लकड़ी लाने गए थे
मृतका की पहचान असिखा कुमारी उर्फ पूजा (19) के रूप में हुई है। आरोपी पति का नाम बुधेश्वर असुर बताया जा रहा है। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और आदिम जनजाति समुदाय हैं। पति-पत्नी दोनों जंगल में लकड़ी लाने गए थे।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया
इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में आकर पति ने अपने पास मौजूद कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहीं मौजूद रहा।

पोस्टमॉर्टम हाउस के पास जुटे परिजन।
आरोपी पति गिरफ्तार
इधर, सूचना मिलते ही गुरदरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी पति बुधेश्वर असुर को गिरफ्तार कर लिया। उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.