अमृतसर में शादी समारोह में शामिल होकर जम्मू लौट रहे परिवार की कार सड़क किनारे खड़ी ट्राली से टकरा गई। इस भीषण हादसे में पति और पत्नी की मौत हो गई। इस हादसे में एक और दंपती भी घायल हो गया, जिन्हें गंभीर हालत में गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती
यह हादसा नौशहरा मझा सिंह के पास हुआ। जम्मू निवासी यह परिवार अमृतसर में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। मृतकों की पहचान जीवन बत्रा पुत्र जसवंत राय और उनकी पत्नी हर्ष बत्रा के रूप में हुई है, जो ग्रीन कॉलोनी, गांधी नगर, जम्मू के निवासी थे। हादसे में एक अन्य दंपती भी घायल हुआ है।
हर्षा बत्रा (फाइल फोटो)
दो अन्य रिश्तेदार पति पत्नी भी घायल
मृतक के रिश्तेदार हनी त्रेहन ने बताया कि उनके मौसी और मासा जी शाम को अमृतसर से लौट रहे थे, तभी नौशहरा मझा सिंह के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके दो अन्य रिश्तेदार पति-पत्नी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मौके पर मौजूद पुलिस चौकी नौशहरा मझा सिंह के इंचार्ज एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि मृतक दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
PHOTO से देखिए हादसा

इसी ट्राली से टकराई थी कार

हादसे के बाद कार के ऐसे हो गए हाल

इसी कार का हुआ हादसा

अस्पताल में जांच करते डॉक्टर
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.