भास्कर संवाददाता| बिलकिसगंज बिलकिसगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए ह्यूमन पैपीलोमा वायरस एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। अस्पताल प्रभारी डॉ. नीरज डागोर ने बताया कि राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से की है। डॉ. डागोर ने कहा कि टीकाकरण का उद्देश्य महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा सर्विक्स कैंसर से बचाव है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है। वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार देश में करीब 79,103 नए मामले सामने आए। 34,805 महिलाओं की मौत हुई। इसी गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने यह कदम उठाया। डॉ. डागोर ने बताया कि जिले के 10 स्थानों बिलकिसगंज, सीहोर, श्यामपुर, अष्टा, भैरूंदा, लाड़कुई, बुधनी, इछावर, जावर, रेहटी पर टीकाकरण सत्र लगाए गए। अभियान के पहले दिन कुल 23 किशोरियों को टीका लगाया गया। नेहा को टीका लगाकर की शुरुआत अभियान की शुरुआत ग्राम चैनपुरा की 14 वर्षीय किशोरी नेहा मालवी को टीका लगाकर की गई। उसी दिन उसका जन्मदिन भी था। उसे फूल माला पहनाई गई। मिठाई खिलाई गई। शुभकामनाएं दी गईं। सरपंच प्रतिनिधि राजेश जांगड़े पहुंचे। मंडल उपाध्यक्ष सुशील सोनी रहे। समाजसेवी नरेंद्र विश्वकर्मा भी मौजूद रहे। अन्य ग्रामीणजन भी शामिल हुए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.