हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से कॉलेज कैडर की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्तियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। 28 जनवरी व 5 फरवरी तक इंग्लिश व हिंदी विषय की भर्तियों के लिए योग्य पाए गए कैंडिडेट का इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू के लिए सभी को आयोग मुख्यालय पहुंचना हो
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने इंग्लिश विषय के इंटरव्यू के लिए कैंडिडेट को 28 व 29 जनवरी को बुलाया है। वहीं कॉलेज कैडर की असिस्टेंट प्रोफेसर के हिंदी विषय के लिए 2 व 5 फरवरी का शेड्यूल रखा गया है। आयोग ने सभी इंटरव्यू के लिए कैंडिडेट को पंचकूला आयोग मुख्यालय में आमंत्रित किया है।

डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन में बाहर हुए 6 कैंडिडेट हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर इंग्लिश भर्ती परीक्षा में कुल 2,143 अभ्यर्थियों में से केवल 151 ही पास हुए हैं, जबकि भर्ती के लिए 613 पद निर्धारित हैं। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान 6 अन्य कैंडिडेट भी फाइनल इंटरव्यू की रेस से बाहर हो गए हैं। अब इंटरव्यू के लिए 145 कैंडिडेट को ही बुलाया गया है।

पंचकूला में HPSC के बाहर प्रदर्शन करते हुए युवा। फाइल
इंग्लिश भर्ती को लेकर चल रहा है आंदोलन
कॉलेज कैडर की असिस्टेंट प्रोफेसर के इंग्लिश विषय के लिए प्रदेश में युवा आंदोलन चला रहा है। 613 पदों के लिए शुरू हुई इस भर्ती में केवल 151 युवा ही पास हो पाए। जिसके बाद 35 प्रतिशत क्राइटेरिया खत्म करवाने का आंदोलन शुरू हो गया है। मुद्दा कांग्रेस विधायकों के द्वारा हरियााणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी उठाया गया है। अब युवा पंचकूला सेक्टर-5 में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.