हरियाणा लोक सेवा आयेाग के द्वारा PGT कम्प्यूटर साइंस का सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। करीब पांच हजार कैंडिडेट में से केवल 39 पास हुए हैं। आयोग हरियाणा और मेवात कैडर के लिए 1711 पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया चला रहा है। हरियाणा लोक सेवा आयोग के द्वारा साल 2023 में हरियाणा कैडर के 1633 व मेवात कैडर के 78 पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की। हरियाणा कैडर के 1633 पदों में 898 पद जनरल, 327 एससी, 163 बीसीए, बीसी बी, 163 EWS के लिए रिजर्व किए गए थे। वहीं मेवात कैडर के 78 पदों में से 43 जनरल, 15 एससी, 8 बीसीए, 4 बीसी बी व 8 पद EWS के लिए रिजर्व किए गए। जिसके लिए 15 जून को प्री एग्जाम हुआ था। 35 प्रतिशत क्राइटेरिया नियम का दिखा असर
पीजीटी कम्प्यूटर साइंस भर्ती परीक्षा में भी 35 प्रतिशत क्राइटेरिया नियम का साफ असर दिखाई दे रहा है। क्योंकि करीब 5 हजार कैंडिडेट में से 39 पास हुए हैं। जो 1711 पद के मुकाबले 2.45 प्रतिशत है। ऐसे में करीब 98 प्रतिशत पद खाली रहेंगे। यह कोई पहली भर्ती नहीं है, जब ऐसा हुआ है। इससे पहले भी काफी भर्तियां ऐसे रहीं हैं, जिसमें कैंडिडेट पद से कई गुना कम पास हुए हैं। जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर इंग्लिश के कैंडिडेट तो आंदोलनरत भी हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.