हिमाचल प्रदेश में सीबीएसई संबद्ध, राजीव गांधी डे-बोर्डिंग और अन्य सरकारी स्कूलों में पांच साल के लिए 30 हजार रुपये के वेतन में अंग्रेजी और गणित के 800 शिक्षक रखे जाएंगे। इन शिक्षकों को साल में दस माह का वेतन दिया जाएगा। दोनों विषय के शिक्षकों की राज्य चयन आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती की जाएगी। यह शिक्षक सब कैडर में शामिल नहीं होंगे। इन शिक्षकों को किसी भी तरह से नियमित सरकारी कर्मचारी नहीं माना जाएगा और उन्हें केवल योजना में निर्धारित सुविधाएं ही मिलेंगी। सीसीएस, पेंशन या नियमित सेवा नियम लागू नहीं होंगे। इनके अलावा हर सीबीएसई स्कूल में एक-एक एनटीटी, विशेष शिक्षक, वेलनेस, वोकेशनल टीचर भी नियुक्त किए जाएंगे। सीबीएसई स्कूलों की हर कक्षा में अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई करवाई जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.