आगरा। आइडियल होमियोपैथिक वेल्फेयर ऑर्गनाइजेशन की दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एमडी जैन इंटर कॉलेज स्थित आचार्य शांति सागर सभागार में 10 जनवरी से शुरू हो रहा है। इसमें देशभर से 250 से अधिक होम्योपैथिक विशेषज्ञ शामिल होंगे।
आयोजन सचिव डॉ. पार्थसारथी शर्मा ने बताया कि होम्योपैथी से कोई दुष्प्रभाव नहीं होता और हर मर्ज पर ये कारगर है। अधिवेशन में होम्योपैथी में नए शोध, त्वचा रोग, कैंसर, किडनी, ऑटिज्म, एंटीबायोटिक के दुष्प्रभाव समेत अन्य विषयों पर मंथन होगा। इसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलानाडु, ओडिशा समेत पूरे देश से चिकित्सक आ रहे हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर होम्योपैथी से गंभीर रोगों के ठीक होने की केस स्टडी भी प्रस्तुत करेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.