सहारनपुर। जिले में इस साल 1582 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। होली पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा खाका तैयार किया है। जिले को सात जोन, 21 सेक्टर और 85 सब सेक्टर में बांटा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त निगरानी रहेगी। ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी।
पूरे जनपद को सात जोन और 13 सेक्टर और 85 सब सेक्टर में विभाजित कर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। एसडीएम और क्षेत्राधिकारी अपने-अपने जोन की कमान संभालेंगे। शहर में करीब 762 और देहात में 820 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी आ गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। बीते वर्षों में जहां-जहां विवाद हुए थे, वहां पीआरवी की विशेष तैनाती रहेगी। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। इसके अलावा अग्निशमन विभाग, यातायात पुलिस और एलआईयू की भी ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक थाने में कलस्टर मोबाइल बनाई जाएगी। इन वाहनों में पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में घुमेगी। सभी में सायरन सिस्टम भी लगा होगा। होलिका दहन स्थलों पर पुलिस की पीआरपी गश्त करेंगी, ताकि कोई विवाद हो तो उससे निपटा जा सके।
——-
— डीएम-एसएसपी ने मस्जिदों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
रमजान माह के दूसरे शुक्रवार को रोजेदारों ने मस्जिदों में नमाज अदा की। डीएम मनीष बंसल व एसएसपी अभिनंदन ने मस्जिदों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शहर कोतवाली क्षेत्र में जामा मस्जिद का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा प्रमुख मस्जिदों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। एसएसपी अभिनंदन ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को पूर्ण सतर्कता बरतने, प्रभावी भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, अफवाहों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.