Holi 2026: इस बार होली की तारीख को लेकर बहुत कंफ्यूजन है. दरअसल साल 2026 में इस दिन भद्रा और चंद्र ग्रहण का संयोग है. लोग अलग-अलग तारीखों की चर्चा कर रहे हैं. इसी क्रम में देवघर के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि किस दिन होली खेलना शुभ रहेगा.
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने इस विषय पर लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत में स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने बताया कि साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है, जिसका प्रभाव भारत में भी साफ तौर पर दिखाई देगा. इसी दिन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि भी है.
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, पूर्णिमा के अगले दिन ही रंगों की होली मनाने की परंपरा है. ऐसे में 3 मार्च को ग्रहण होने के कारण उस दिन होली खेलना शुभ नहीं माना जाता. पंडित मुदगल ने स्पष्ट कहा कि ग्रहण काल के दौरान रंगों की होली खेलना वर्जित है, इसलिए 4 मार्च 2026 को पूरे देश में होली मनाना शास्त्रसम्मत और उचित रहेगा.
क्या रहेगा ग्रहण का समय
उन्होंने आगे बताया कि 3 मार्च को खग्रास चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 19 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. यह एक उदित चंद्र ग्रहण होगा, यानी चंद्रमा के उदय के समय ही ग्रहण दिखाई देगा. करीब 17 मिनट तक चंद्रमा पूरी तरह ढका रहेगा, जिसे पूर्ण खग्रास स्थिति कहा जाता है.
इस दिन होली खेलना शुभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण से पहले सूतक काल लग जाता है. इस दौरान पूजा-पाठ, शुभ कार्य, मांगलिक आयोजन और धार्मिक अनुष्ठान करना वर्जित माना गया है. इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि ग्रहण समाप्त होने के बाद ही पूजा-अर्चना करें और शुद्धि स्नान के बाद धार्मिक कार्य करें.
कुल मिलाकर, भद्रा और चंद्र ग्रहण के कारण इस बार होली की तिथियों में अंतर जरूर है, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से 4 मार्च 2026 को होली खेलना सबसे शुभ और उचित माना जा रहा है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.