Hisar Accident: हरियाणा के हिसार के बनभौरी मार्ग पर ब्रेजा गाड़ी की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई और फिर कार पेड़ से टकराई, हादसे में परिवार के तीन लोगों की मौत होगई. सभी लोग सगाई कार्यक्रम से घर लौट रहे थे और कुल 9 लोग कार में सवार थे. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार है.
बरवाला उपमंडल में हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. टक्कर से गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसमें बैठे लोग अंदर ही फंस गए थे. पुलिस ने सभी को किसी तरह गाड़ी से बाहर निकाला. घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. साथ ही तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मृतकों की पहचान गांव संदलाना के रहने वाले सुरेश (35), रेखा (30) और मासूम अरमान (7) हैं. वहीं, रामनिवास, विनोद, सोनिया, सुनीता, रानी और रोशनी घायल हो गए हैं. अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया.
जानकारी के मुताबिक, गांव संदलाना निवासी सुरेश अपने परिवार के साथ रविवार को बरवाला में एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. परिवार के कुल नौ सदस्य ब्रेजा गाड़ी से इस समारोह में शामिल होने आए थे. सगाई समारोह में शामिल होने के बाद रात करीब 9 बजे ये सभी लोग ब्रेजा गाड़ी से ही वापस लौट रहे थे.

सगाई समारोह में शामिल होने के बाद रात करीब 9 बजे ये सभी लोग ब्रेजा गाड़ी से ही वापस लौट रहे थे.
इस परिवार की ब्रेजा गाड़ी सरहेड़ा के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई. ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद बाद ब्रेजा गाड़ी सड़क किनारे एक पेड़ से भी टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में गाड़ी में सवार सभी 9 लोग घायल हो गए. आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.