इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द होने के चलते रेलवे हिसार-खिड़की-हिसार स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। यह ट्रेन सीकर के रास्ते होकर चलेगी। ट्रेन का सीकर स्टेशन पर भी 5 मिनट के लिए ठहराव होगा। सीकर के अलावा ट्रेन का जयपुर,सवाईमाधोपुर सहित कई स्टेशन पर ठ
उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशिकिरण के अनुसार हवाई सेवाओं के रद्द होने के चलते रेलवे ने यह ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। गाड़ी संख्या 04725,हिसार-खड़की ट्रेन 7 दिसंबर को हिसार से सुबह 5:50 पर रवाना होगी जो सुबह 10:40 पर सीकर स्टेशन पर पहुंचेगी। 5 मिनट का ठहराव लेने के बाद ट्रेन 10:45 पर आगे के लिए रवाना होगी। जो अगले दिन सुबह 10:45 पर खड़की स्टेशन पर पहुंचेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 04726 खड़की-हिसार ट्रेन 8 दिसंबर को खड़की से शाम 5 बजे रवाना होगी जो 9 दिसंबर को शाम 5:15 बजे सीकर स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां पर 5 मिनट का ठहराव लेने के बाद ट्रेन 5:20 पर रवाना होगी जो रात 10:25 पर हिसार पहुंचेगी।
यह खबर भी पढ़ें :
जयपुर से आज भी इंडिगो की 6 फ्लाइट कैंसिल:पैसेंजर्स बोले- जाना था पुणे, भेज रहे अहमदाबाद; पैसे खत्म, भूखे-प्यास भटके
इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल होने का सिलसिला आज भी जारी है। जयपुर एयरपोर्ट से आज भी एयरलाइंस ने अपनी 6 फ्लाइट्स कैंसिल की हैं। ये फ्लाइट्स मॉर्निंग शेड्यूल वाली हैं।(पूरी खबर पढ़ें)
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.