हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। छह जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, मंडी, कुल्लू और शिमला के कई क्षेत्रों में मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ। ठंड बढ़ने से सड़कों पर पानी जमने से फिसलन बढ़ गई है। बुधवार को ठंड के चलते केलांग में एचआरटीसी की बसें स्टार्ट नहीं हुईं। सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में बुधवार को भी सुबह और शाम के समय घना कोहरा पड़ने का सिलसिला जारी रहा। इन क्षेत्रों में 11 जनवरी तक कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.