रोहतांग दर्रा और शिंकुला पास पर जमी बर्फ, जहां टूरिस्ट फोटो खींचते हुए भी नजर आ रहे हैं।
पंजाब, चंडीगढ़ व हरियाणा समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से हिमाचल प्रदेश में न्यू ईयर सेलिब्रेट जाने वालों के लिए खुशखबरी है। इस बार उन्हें न्यू ईयर पर बर्फबारी का आनंद मिलेगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि मौसम विभाग ने शिमला, लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर, कुल्लू,
मौसम वैज्ञानिक केंद्र शिमला के वैज्ञानिक डॉ. संदीप शर्मा के मुताबिक प्रदेश में 30 दिसंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके बाद ऊंचे इलाकों में तो 30 दिसंबर की रात से ही बर्फबारी होने लगेगी। 31 दिसंबर को हैवी स्नोफॉल होगा।
रोहतांग दर्रा में बर्फ देखने पहुंचे टूरिस्ट।
न्यू ईयर पर किस टूरिस्ट प्लेस में कैसा मौसम…
- मनाली में भी गिरेंगे बर्फ के फाहे: मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप शर्मा ने बताया- 30 दिसंबर की रात से 31 दिसंबर की रात को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। एक और दो जनवरी को भी अधिक ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी जारी रहेगी। मनाली शहर में भी बर्फ के फाहे गिर सकते हैं। कुल्लू के सोलंग नाला, अटल टनल, रोहतांग में ज्यादा बर्फबारी देखने को मिलेगी।
- शिमला के चांशल-नारकंडा में हल्की बर्फबारी: मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप शर्मा के अनुसार- शिमला शहर में बर्फबारी के आसार नहीं है। यहां हल्की बारिश हो सकती है। मगर, शिमला जिला के चांशल, नारकंडा और कुफरी टॉप में भी बर्फ के हल्के फाहे गिर सकते हैं।
- लाहौल स्पीति में अच्छी बर्फबारी होगी: लाहौल स्पीति जिला के अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी होगी। शिंकुला दर्रा, रोहतांग दर्रा, कोकसर, कुकुमसैरी, केलांग व सिस्सू में अच्छी बर्फ देखने को मिल सकती है।
- डलहौजी में भी बर्फबारी के आसार: मशहूर पर्यटन स्थल डलहौजी में भी हल्का हिमपात देखने को मिल सकता है, जबकि चंबा जिला की अधिक ऊंची चोटियों पर अच्छी बर्फबारी के आसार है।

न्यू ईयर के वेलकम और विंटर कार्निवल के लिए सजाया गया शिमला का रिज व मॉल रोड।
न्यू ईयर सेलिब्रेट करने हिमाचल आ रहे तो क्या-क्या करें…
- गर्म कपड़े साथ लाएं: मौसम विभाग के अनुसार, आज रात से ही तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी। अगले चार-पांच दिन तक पहाड़ों पर कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। इसे देखते हुए विभाग देश के विभिन्न राज्यों से हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे टूरिस्ट को अपने साथ गर्म कपड़े साथ लाने की एडवाइजरी जारी की है।
- बर्फबारी में ऊंचे क्षेत्रों में न जाएं: बर्फबारी के दौरान अधिक ऊंचे क्षेत्रों की यात्रा टालने, ड्राइविंग नहीं करने की सलाह दी गई है, क्योंकि कांगड़ा, लाहौल स्पीति, चंबा और कुल्लू जिला में कई बार भारी हिमपात में पहले के सालों में भी टूरिस्ट के फंसने के मामले सामने आते रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद सड़कें बंद होने से फंसे हुए लोगों को निकाल पाना मुश्किल हो जाता है।

हिमाचल आ रहे तो ट्रैफिक से जुड़ी बातें भी जानिए…
- ट्रैफिक जाम से बचने के लिए क्या करें: न्यू ईयर के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहाड़ों पर पहुंच रहे हैं। खासकर में मनाली में बीते दो-तीन दिनों के दौरान ज्यादा ट्रैफिक जाम लगा है। शिमला और कसौली में ट्रैफिक जाम लोगों को परेशान कर रहा है। ऐसे में टूरिस्ट को सलाह दी जाती है कि यदि किसी टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जाना है तो सुबह के समय जल्दी यात्रा पर निकले। दोपहर बाद से देर शाम तक शिमला, मनाली, कसौली, रोहतांग, कुफरी वगैरह पर्यटन स्थलों पर ट्रैफिक जाम परेशान कर सकता है।
- मनाली में अल्टरनेटिव रूट नहीं: मनाली शहर के भीतर ट्रैफिक जाम से बचने को लेफ्ट बैंक सड़क अल्टरनेटिव रूट था। मगर, यह रोड मानसून की बारिश से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई। इससे यह सड़क कई जगह सिंगल लेन है। लिहाजा, इस सड़क को अल्टरनेटिव रूट के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि मनाली में हाईवे के अलावा ट्रैफिक जाम से निपटने को दूसरा अल्टरनेटिव रूट नहीं है।
- शिमला जाने को इस रोड का इस्तेमाल करें: शिमला शहर के साथ लगता शोघी-आनंदपुर-मेहली बाइपास भी लैंडस्लाइड के कारण बंद पड़ा है। इसलिए, ट्रैफिक का सारा प्रेशर कालका-शिमला रोड पर है। लिहाजा शिमला में भी अल्टरनेटिव रूट नहीं है। यदि शिमला से किसी ने कुफरी-नारकंडा जाना है और ढली से कुफरी के बीच जाम लगा है तो उस सूरत में ढली-मशोबरा-भलकू रोड-भेखलटी संपर्क मार्ग का टूरिस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं।

लाहौल स्पीति पुलिस शाम के वक्त रोहतांग में ट्रैफिक रेगुलेट करते हुए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.