मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में 70 वर्ष उम्र से अधिक के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की कि उनका भुगतान 31 जनवरी से पहले कर दिया जाएगा। जिस पर 90 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। साथ ही उन्होंने प्रागपुर में उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय खोलने तथा नलसूहा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) स्थापित करने की भी घोषणा की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.