भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजातीय मोर्चा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुनील नेगी ने दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। उन्होंने नितिन नबीन को उनके नए दायित्व के लिए बधाई दी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजातीय मोर्चा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष सुनील नेगी ने कहा कि नितिन नबीन के मार्गदर्शन में भाजपा संगठनात्मक रूप से सशक्त होगी और अंत्योदय के संकल्प को आगे बढ़ाएगी। संगठन की जमीनी मजबूती को लेकर चर्चा इस दौरान हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित जनजातीय समाज के उत्थान, संगठन की जमीनी मजबूती और कार्यकर्ताओं के समर्पण पर भी चर्चा की गई।राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक प्रयासों की सराहना की। जल्द हिमाचल आने की कही बात राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रदेश के कार्यकर्ताओं के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए जल्द हिमाचल आने की बात कही।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.