शिमला में अधिकतम तापमान 12.6, ऊना में 16.6, नाहन में 11.8, सोलन में 19.0, मनाली में 10.6, कांगड़ा में 12.3, मंडी में 15.6 और हमीरपुर में 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, ऊना के अंब अंदौरा और दौलतपुर चौक तक आवागमन करने वाली कई रेलगाड़ियां शनिवार को कोहरे के कारण देरी से पहुंचीं। शुक्रवार रात को दौलतपुर चौक से दिल्ली जंक्शन के लिए रवाना हुई 14054 हिमाचल एक्सप्रेस आधे घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा, शिंकुला दर्रा व कुंजम दर्रा सहित पीर पंजाल की पहाड़ियों में बर्फबारी हुई। मौसम में आए बदलाव से शीतलहर तेज हो गई है।
कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 7.0 डिग्री
राज्य के 17 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। ताबो, कुकुमसेरी व कल्पा में माइनस में चल रहा है। शुक्रवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 7.0, ताबो में माइनस 6.4, कल्पा में माइनस 2.2, मनाली में 0.2, नारकंडा में 0.4, रिकांगपिओ 0.6, सेऊबाग 0.8, पालमपुर में 1.0, सोलन में 1.7, भुंतर में 1.5, कुफरी 2.7, सुंदरनगर में 3.3, शिमला में 4.5, धर्मशाला में 4.2, कांगड़ा में 4.6, हमीरपुर 5.4, मंडी में 5.7, नाहन में 6.1, ऊना में 8.6, बिलासपुर 8.0, कसाैली में 6.2 और पांवटा साहिब में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.