हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बीती रात सिलेंडर फटने से एक घर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसमें छह लोग जिंदा जल गए। इसकी पुष्टि SDM संगड़ाह सुनील कायथ ने की है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया। घायल को राजगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा नौहराधार के तलांगना गांव में बीती रात दो से तीन बजे के बीच का बताया जा रहा है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से भड़की। इससे घर पर रखा LPG सिलेंडर फट गया, जिससे आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में कुछ पालतू मवेशियों के भी जिंदा जलने की सूचना है। आग लगने के बाद मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। SDM बोले-घटनास्थल पर पहुंचने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी SDM संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि अग्निकांड की सूचना के बाद वह घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि आग अब कंट्रोल है। स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए है। इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं….
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.