भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज(
हिमाचल प्रदेश में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने एचपीएमसी के माध्यम से खाद और स्प्रे सामग्री समय पर उपलब्ध न होने पर कांग्रेस सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में प्रदेश के बागवान परेशान हैं और सरकार की ‘बागवान उत्
बागवानों को मिल रही परेशानी भारद्वाज ने बताया कि बागवानों को खाद के लिए लोकमित्र केंद्रों और तहसीलों के लगातार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एचपीएमसी के भंडार पूरी तरह खाली पड़े हैं, जिससे बागवानों में भारी नाराजगी है।
सेब सीजन पर पड़ सकता है असर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सेब बागवानी के इस महत्वपूर्ण समय में स्प्रे ऑयल और अन्य आवश्यक सामग्री का उपलब्ध न होना सरकार की लापरवाही को उजागर करता है। समय पर खाद और स्प्रे न मिलने से फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है, जिससे बागवानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
कागजी योजनाओं तक सीमित सरकार उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार केवल कागजी योजनाओं और घोषणाओं तक सीमित रह गई है, जबकि जमीनी स्तर पर बागवानों को कोई राहत नहीं मिल रही। भारद्वाज ने कहा कि बागवान पहले ही मौसम की मार, बढ़ती लागत और बाजार की अनिश्चितताओं से जूझ रहे हैं।
भाजपा ने दी आंदोलन की चेतावनी भाजपा प्रवक्ता ने प्रदेश सरकार से एचपीएमसी के भंडारों में तुरंत खाद और स्प्रे सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो भाजपा बागवानों के हित में सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.