हिमाचल प्रदेश में आज से मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में साफ मौसम रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, 23 फरवरी को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होमें की संभावना जताई है। वहीं इसके बाद मौसम फिर साफ होने की संभावना है। IMD के अनुसार प्रदेश में तापमान सामान्य से ज्यादा चले हुए हुए। खासतौर पर दिन के समय गर्मी का एहसास हो रहा। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद भी अगले कुछ दिनों तक दिन के तापमान में हल्की वृद्धि जारी रहने की संभावना है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव अपेक्षित नहीं है। सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान सुबह और शाम के समय, विशेषकर ऊंचाई वाले इलाकों में, ठंड का असर बना रह सकता है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। सभी जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं भी वर्षा या बर्फबारी दर्ज नहीं की गई। न्यूनतम तापमान में अधिकांश स्थानों पर कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान (10 शहर)
शिमला – 8.8°C
सुंदरनगर – 8.0°C
भुंतर – 7.0°C
कल्पा – 2.4°C
धर्मशाला – 9.9°C
ऊना – 9.0°C
नाहन – 10.3°C
पालमपुर – 9.0°C
सोलन – 6.4°C
मनाली – 3.7°C प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान (10 शहर)
शिमला – 18.6°C
सुंदरनगर – 25.2°C
भुंतर – 25.5°C
कल्पा – 16.6°C
धर्मशाला – 23.1°C
ऊना – 28.6°C
नाहन – 22.3°C
केलांग – 5.9°C
सोलन – 23.0°C
मनाली – 18.8°C
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.