दिल्ली में AI समिट के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन में शामिल तीन यूथ कांग्रेस वर्कर की गिरफ्तारी पर हिमाचल प्रदेश में बवाल मच गया है। शिमला जिला के चिड़गांव पुलिस थाना में दिल्ली पुलिस पर FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि 15 से 20 अज्ञात लोग सादे कपड़ों में गाड़ी में सवार होकर आए और वे चिरगांव के माण्डली के एक रिसोर्ट में ठहरे तीन अतिथियों को जबरन उठाकर ले गए। इस दौरान उन अतिथियों की एक थार गाड़ी को भी अपने साथ ले गए। इसके अलावा चांशल रिजार्ट में लगे CCTV कैमरों का DVR भी बिना फर्द या रसीद दिए अपने साथ लेकर चले गए। इस आधार पर चिड़गांव में मुकद्दमा दर्ज किया है। इससे पहले बुधवार को दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस को देर रात तक शोघी में रोक कर रखा। शिमला पुलिस का तर्क है कि दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई लोकल पुलिस को सूचित किए बगैर की। इससे हिमाचल और दिल्ली पुलिस आमने-सामने आ गई है। 5 पाइंट में क्या है पूरा मामला रोहड़ू में चांशल होटल से गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के तीन युवकों अरबाज, सौरव और सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को एक लोकल युवा कांग्रेस नेता ने रोहड़ू में एक निजी होटल में कमरा बुक करके ठहराया था। बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस ने इन लड़कों गिरफ्तार किया और होटल से रजिस्टर भी साथ ले गई, जिसमे बुकिंग की गई थी। AI समिट में प्रदर्शन मामले में कार्रवाई बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई AI समिट 2026 के दौरान टी-शर्ट उतारकर दिल्ली में प्रदर्शन मामले में की है। सूत्र बताते हैं कि जिन इंडियन यूथ कांग्रेस के अरबाज, सौरव और सिदार्थ को गिरफ्तार किया गया है, वह हिमाचल के नहीं और दूसरे राज्यों के है। आरोप है कि तीनों प्रदर्शन में शामिल थे। बताया जा रहा है कि वह छुपने के लिए शिमला के रोहड़ू पहुंचे थे। इससे पहले दिल्ली पुलिस तड़के सुबह तीन गाड़ियों में रोहड़ू पहुंची थी। रोहड़ू में ठहरे थे युवा कांग्रेस वर्कर AI समिट के दौरान शर्टलैस प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस कार्यकर्ता रोहडू के चिड़गांव के मांदली में एक होटल में ठहरे थे। सूत्र बताते हैं कि दिल्ली पुलिस होटल से रजिस्टर साथ ले गई है और यह जांच की जा रही है कि होटल किसके नाम से बुक हुए थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.