लुधियाना के एक व्यक्ति ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में बाबा बनकर बच्चियों के साथ शर्मनाक हरकत की। उसने बच्चियों के साथ घिनौनी हरकतें की और अब उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बच्चियों से अश्लील हरकतें करने व यौन उत्पीड़न की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी के पास जो पहचान पत्र मिला है उसके हिसाब से उसका नाम बचित्र सिंह है और वाह हरिओं कला लुधियाना का रहने वाला है। वह पिछले लंबे समय से हमीरपुर के कोहली क्षेत्र स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में बाबा बनकर रहता था। पीड़ित बच्चियां मूलत: उत्तर प्रदेश की हैं और उनके परिवार हमीरपुर के कोहली क्षेत्र में रोजी रोटी के लिए आए हैं। परिवार वहां पर मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। बाबा ने गरीब बच्चियों को लालच देकर मंदिर में बुलाता रहता था। अभिभावकों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले किया पता चला है कि बाबा लंबे समय से मजदूरों की मासूम बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बना रहा था। मां बाप को शक होने लगा तो उन्होंने ट्रैप लगाया और बाबा को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और आरोपी को पुलिस के हवाले किया। प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की पुष्टि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसके बाद दोनों मासूम बच्चियों का मेडिकल करवाया। हमीरपुर के एसपी बलवीर ठाकुर इस मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पांच सकी बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें करने के अलावा उनके प्राइवेट पार्ट से भी छेड़छाड़ की है। इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में भी हो गई है। उन्होंने बताया कि मेडिकल टेस्ट की प्राथमिक रिपोर्ट आई हैं और अभी कुछ अन्य रिपोर्ट आनी बाकी हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.