हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1995 और 1996 बैच के पांच IPS अधिकारियों को प्रमोशन दी है। सीनियर IPS को डायरेक्टर जनरल (DG) रैंक में दिया गया है। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। यह प्रमोशन बैक-डेट यानी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा। सरकार ने 1995 बैच के IPS सतिंदर पाल सिंह, इसी बैच के एन वेणुगोपाल, ADG होमगार्ड, सिविल डिफेंस एवं फायर सर्विसेज एवं 1996 बैच की सतवंत अटवाल त्रिवेदी, 1996 बैच के अजय कुमार यादव और 1996 बैच के IPS एवं ADG जेल सर्विसेज अभिषेक त्रिवेदी को प्रमोशन दी है। 5 में से 3 अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर इन पांच IPS में सतवंत अटवाल और अभिषेक त्रिवेदी अभी हिमाचल में सेवारत्त है, जबकि सतिंदर पाल सिंह, एन. वेणुगोपाल और अजय कुमार यादव अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर है। इसलिए इन्हें परफॉर्मा आधार पर प्रमोशन दी गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.