परीक्षाओं में उपस्थित नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज चंबा के 2021 और वर्ष 2025 बैच के 240 एमबीबीएस प्रशिक्षु सात दिन के लिए निलंबित कर दिए गए हैं। ये सभी प्रशिक्षु दिसंबर में परीक्षाओं के समय बिना बताए छुट्टी पर चले गए थे।
अब अनुशासन कमेटी की सिफारिशों के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाया है। इतना ही नहीं, कॉलेज प्रशासन ने क्लास और गर्ल रिप्रेजेंटेटिव भी निलंबित कर दिए हैं। साल 2021 का एमबीबीएस प्रशिक्षुओं का बैच अब स्पोर्ट्स और अन्य गतिविधि में हिस्सा नहीं ले पाएगा। 2025 का वैच 2028 तक किसी भी गतिविधि में अब भाग नहीं ले पाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.